Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
सुल्तानपुर. मंगलवार को एक व्यापारी को बाइक सवार बदमाश ने गोली मार दी। पूरा मामला कादीपुर इलाके के मंगल बाजार का है। जहां पर सिकंदर नाम का व्यवसाई नाई की दुकान पर अपनी दाढ़ी बनवा रहा था। जिसके बाद बाइक से एक बदमाश आया और उसने तुरंत तमंचे से फायर कर दिया। जिससे उनके दोनों पैरों में गोली लगी और गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी ले जाया गया। जहां सीएचसी पर प्राथमिक इलाज के बाद उनको जिला अस्पताल रिफर किया गया है। लोगों का कहना है कि इन दोनों के बीच कोई लेन-देन का मामला था जिसके चलते व्यापारी को गोली मारी गई है। फिलहाल पुलिस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही हैं। दिनदहाड़े बाजार में गोली चलने से हड़कंप मच गया है।फिलहाल व्यापारी गंभीर घायल है और उसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

Category

🗞
News

Recommended