Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
इंदौर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से बड़ी मुहिम चलाई गई| परिवहन विभाग ,नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से मुहिम चलाते हुए नवलखा बस स्टैंड के समीप बेतरतीब तरीके से खड़ी रहने वाली यात्री बसों के साथ अन्य वाहनों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की| कार्रवाई के दौरान तीनों विभाग के अमले ने न सिर्फ बसों और वेन को जप्त किया ,बल्कि अब ट्रेवल्स संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है| दरअसल इंदौर के नवलखा बस स्टैंड के समीप ट्रेवल्स संचालकों द्वारा बसें और वेन संचालकों द्वारा वाहन खड़े करने की वजह से क्षेत्र में जाम की स्थिति निर्मित होती है | लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आज नगर निगम ,परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की टीम ने अचानक मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी जिससे बस और वेन संचालकों में हडकम्प मच गया| तीनों विभाग के अधिकारियों ने यहां फुटपाथ और सड़क पर खड़ी रहने वाली यात्री बसों और वेन को जब्त करवाकर ट्रेन्चिंग ग्राउंड भिजवा दिया| वही आगे भी इसी तरह की कार्रवाई करने की बात कही |अधिकारीयों ने बताया कि अब शहर में यातायात व्यवस्था को बिगाड़ने वाले और फुटपाथ पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी|  

Category

🗞
News

Recommended