Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली :   बाजारों में फल एवं सब्जियों की रहडी ठेली संचालकों को एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया है। मंगलवार को एसडीएम मणि अरोरा के निर्देश पर कैराना पुलिस ने बाजारों एवं मुख्य मार्गों पर फल व सब्जियों की रेहडी ठेली लगाने वाले 17 लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें पुलिस ने मोहसिन निवासी बेगमपुरा, राजेंद्र निवासी झाडखेड़ी, कय्यूम निवासी आर्यपुरी, अकरम, तस्लीम, शमशाद, फुरकान व फिरोज निवासी मोहल्ला रेते वाला, इरशाद निवासी बडी आल, इम्तियाज, इसराइल, उमरदीन नसीम व जुनेद निवासी मोहल्ला आलकला, दिलशाद निवासी मोहल्ला आलदरमियान, वसीक निवासी बिसातियान व अफसर निवासी खेलकला को बाजार में लोगों के साथ झगड़ा फसाद करने का झूठा केस बनाकर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया है।

Category

🗞
News

Recommended