Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली में खुराफातियों ने माहौल बिगाड़ने की साजिश की है। पुलिस की सूझबूझ के चलते यहां तमाम साजिश नाकाम हो गई है। खेत में संदिग्ध मांस पड़ा मिलने पर हंगामा कर रहे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को सीओ सिटी ने समझा—बुझाकर शांत कर दिया। मामला शामली जिले के गांव कुड़ाना का है। जहां एक किसान के खेत में भारी मात्रा में संदिग्ध मांस पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और उनमें आक्रोश फैल गया। हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। मामले की भनक लगने पर सीओ सिटी जितेंद्र सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ ने आक्रोशित लोगों को समझा—बुझाकर शांत करते हुए पशु चिकित्सकों की टीम को मौके पर बुलाया। संदिग्ध मांस की सैंपलिंग कराने के बाद उसे जेसीबी मशीन की मद्द से गड्ढ़े में दबवा दिया गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।

Category

🗞
News

Recommended