Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली के कैराना में छात्रों ने राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर प्रवेश पत्र की एवज में पांच हजार रूपये मांगने का आरोप लगाया है। मामले में एसडीएम से शिकायत की गई है। ग्राम इस्सोपुर खुरगान निवासी तसव्वर, शारिक, साहिल, आमिर आदि छात्र बुधवार को तहसील मुख्यालय पर पहुंचे, जहां उन्होंने एसडीएम के नाम एक शिकायती पत्र दिया। बताया कि वह गांव में ही स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा दसवीं का छात्र है। आरोप है कि प्रवेश परीक्षा के एवज में उनसे पांच-पांच हजार रूपये की मांग की जा रही है और उन्हें प्रवेश पत्र नहीं दिए जा रहे हैं। उन्होंने प्रवेश पत्र दिलवाए जाने की मांग की है।

Category

🗞
News

Recommended