Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
टोक्यो. जापान के चितेत्सु वतनाबे दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित पुरुष बन गए हैं। 12 फरवरी, 2020 को इनकी उम्र 112 साल 344 दिन है। चितेत्सु का जन्म 5 मार्च को नीगाता में 1907 में हुआ था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने बुधवार को उन्हें घर पर जाकर सर्टिफिकेट दिया।



चितेत्सु आठ बच्चों के पिता हैं। वे गन्ने के खेत में काम करते थे। परिवार के सदस्य बताते हैं कि वे कभी नाराज नहीं होते हैं और न ही तेज आवाज में बात करते है। हमेशा मुस्कुराते रहते हैं। वे बताते हैं कि एग्रीकल्चर से ग्रेजुएशन के बाद वह ताइवान चले गए और गन्ना बागान में काम किया। बच्चों और पत्नी के साथ यहां 18 साल रहे। इसके बाद द्वितीय विश्व युद्ध में सेना में काम किया। इसके बाद वे नीगाता लौट आए और सरकारी ऑफिस में रिटायरमेंट तक काम किया। इस दौरान वे अपने फॉर्म में सब्जियां और फल उगाते थे।

Category

🗞
News
Comments

Recommended