Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
कानपुर देहात के रसूलाबाद में चोरों के हौैसले इतने बुलंद हैं कि चोरों ने भाजपा नेता के घर को अपना निशाना बनाया और घर में रखे 50 हजार के जेवरात, नगदी सहित एंड्रायड मोबाइल फोन ले उड़े। भाजपा नेता गणेश त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार 7 बजे के करीब बहु किसी काम से बाहर गई जब वापस आई तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा है। वहीं पायल, सोने की अंगूठी सहित कई जेवरात के साथ चोर दस हजार रुपए नगद और एक एंड्रायड मोबाइल फोन भी चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रामशरण सिंह व कोतवाल तुलसीराम पांडेय भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरु की है। वहीं क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बड़ती जा रही हैं और चोर पुलिस को चैलेंज देते हुए नजर आ रहे हैं। इससे इलाके की जनता काफी ज्यादा परेशान हैं।
 

Category

🗞
News

Recommended