Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
सरकार ने भले ही आवारा गोवंशों को आश्रय देने के लिए गौशालाओं की स्थापना कराई हो, लेकिन हकीकत यह भी है कि आवारा गोवंश भटक रहे हैं। मामला जनपद शामली के कैराना का है। जहां तितरवाड़ा चुंगी पर एक आवारा गोवंश गटर में फंस गया। गटर पर सीमेंट के ढक्कन ढके हुए थे और गोवंश खुले पड़े गटर से अंदर चला गया था। इसके बाद गोवंश की मदद के लिए लोगों ने कदम बढ़ाए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना पुलिसए नगरपालिका और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गईए जिस पर तहसील से टीम और पुलिस ने जेसीबी व लोगों के सहयोग से नाले पर लगे स्लैब हटवाए। करीब दो घण्टों की मशक्कत के बाद गोवंश को नाले से सकुशल बाहर निकाला जा सका।

Category

🗞
News
Comments

Recommended