Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
लखनऊ के हजरतगंज स्थित विधान भवन के बाहर गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब विधान भवन में चल रहे सत्र के दौरान एक पीड़ित ने विधानसभा के बाहर आत्मदाह करने का प्रयास किया। पीड़ित ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया, यह नजारा देख मौके पर मौजूद सुरक्षाबलों के होश उड़ गए। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने युवक को हिरासत में लिया और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार पीड़ित सरोजनीनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह अपने परिवार के साथ विधानसभा के बाहर आत्मदाह करने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि सरोजनीनगर थाना में पीड़ित की कोई सुनवाई ना होने से नाराज होकर वह न्याय की उम्मीद छोड़ चुका है। पीड़ित ने स्थानीय थाना की पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended