Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
भोपाल. भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो और तीन का रैंप अचानक से ढह गया, जिसमें 8 लोग जख्मी हुए हैं, इसमें तीन की हालत गंभीर है। 2-3 प्लेटफार्म पर इटारसी और बीना दोनों ओर से आने वाली करीब डेढ़ दर्जन ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है। 7 घायलों का चिरायू अस्पताल और एक का हमीदिया अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। रेलवे ने सीसीटीवी फुटेज जारी किया है, जिसमें रैंप को गिरते हुए साफ देखा जा सकता है। इसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मप्र सरकार ने फौरी तौर पर गंभीर घायलों को 50 हजार और चोटिलों को 10 हजार की मदद दी है। 

 

Category

🗞
News

Recommended