Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
आगरा : हाथरस। शहर में दबंगो की दबंगई का मामला सामने आया है। यहां एक गरीब दुकानदार द्वारा अंडे के पैसे मांगने को लेकर करीब 8 दबंगो ने गरीब दुकानदार को लाठी-डंडों से पीट-पीट कर लहुलुहान कर दिया। दबंगो द्वारा की गई मारपीट में अंडे की ढकेल लगाने वाले गरीब दुकानदार के गंभीर चोटे आई है। दबंगो द्वारा गरीब दुकानदार के साथ की गई मारपीट का वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। वंही पुरे मामले की शिकायत पीड़ित दुकानदार द्वारा पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकयती पत्र देकर करते हुये दबंगो के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है। बता दे हाथरस जिले के थाना कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गढ़ी अंता में दबंगो की दबंगई देखने को मिली है। जिसमे अंडे के पैसे मांगने को लेकर दबंगो ने अंडे की ढकेल लगाने वाले गरीब दुनकादार को लाठी-डंडो से पीट-पीट लहूलुहान कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव गढ़ी अंता निवासी विजय सिंह गांव में ही अंडे की ढकेल लगाकर अंडे बेचता है। 6 दिन पहले गांव के ही रहने वाले विष्णु, रामेश्वर, नवीन, पुत्रगण गम्भीर सिंह दुकान पर आये और उबले हुये अंडे खाकर चलने लगे। जब दुकानदार विजय सिंह ने विष्णु, रामेश्वर, नवीन, से अंडे के पैसे मांगे तो झगड़ा करते हुये चले गए। गुरवार की सुबह जब दुकानदार विजय सिंह ने विष्णु, रामेश्वर, नवीन, से 6 दिन पहले खाये अंडो के पैसे मांगे तो तीनो दबंगो ने अपने पुरे परिवार के साथ मिलकर विजय सिंह के साथ लाठी-डंडो से मारपीट करते हुये लहूलुहान कर दिया। वंही पास में ही मौजूद एक व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया और वायरल कर दिया।

Category

🗞
News

Recommended