Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
जनपद शामली कांंधला कस्बे के टीचर कॉलोनी में लगे कूड़े के ढेर से मोहल्ले वासियों ने परेशान होकर जिला अधिकारी शामली को शिकायती पत्र भेजकर कूड़े के ढेर से निजात पाने की मांग की है। कस्बे की टीचर कॉलोनी में नगर पालिका परिषद द्वारा कूड़े के ढेर ना उठाने से मोहल्ले में कूड़े का अंबार लगा हुआ है| मोहल्ले वासियों का कहना है कि, कई बार उच्च अधिकारियों को शिकायत के बावजूद भी कूड़े के ढेर से निजात नहीं मिल रही है मोहल्ले वासियों का कहना है कि कूड़े के ढेर के निकट एक सरकारी स्कूल भी है, जिसमें रोजाना सैकड़ों बच्चे पढ़ाई करने के लिए आते हैं, और विकासखंड भी है जिसमें रोजाना सरकारी कर्मचारियों सहित सैकड़ों ग्रामीण व शहरी अपनी समस्याएं लेकर भी आते हैं | मोहल्ले वासियों का कहना है कि उन्हें कूड़े के ढेर से निकलने वाली गंभीर बीमारी का भी भय सता रहा है।मोहल्ले वासियों का कहना है कि वैसे तो नगर पालिका परिषद ने स्लोगन बना कर लिखा हुआ है कि यहां पर कूड़ा डालना मना है मगर इसके बावजूद भी पालिका कर्मचारी खुद ही कूड़े का ढेर लगा रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को भी मोहल्ले वासियों ने छलावा बताया है । मोहल्ले वासियों के मुताबिक स्कूल प्रधानाचार्य ने भी पालिका कर्मचारियों से कई बार शिकायत कर कूड़ा का ढेर हटाने की मांग कर चुके हैं मगर पालिका इस और कोई ध्यान नहीं दे रही।मोहल्ले वासियों ने जिलाधिकारी शामली को पत्र भेजकर कूड़े के ढेर से निजात पाने की मांग की है। 

Category

🗞
News

Recommended