Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
उन्नाव : असोहा - संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने शव के जलाया । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव जल कर राख हो गया था । थाना क्षेत्र के वहेरिया खुर्द गांव में आज संदिग्ध हालत में अशोक पुत्र सत्यनारायण की पुत्री रेखा लगभग 17 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई , परिजनों ने तुरंत शव को गांव के बाहर खेतो में जला दिया , किसी ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर एस  आइ बाड़ू यादव जब दल बल के साथ पहुंचे तो शव जल कर राख हो गया । पूछतांछ में मृतका के पिता ने ह्रदय गति रुक जाने की बात कही , वही गाव में लोग कानाफूसी करते नजर आए की मृतका को परिजनों द्वारा ही मार दिया गया और किसी की सूचना दिए बगैर खेतो में आनन फानन जला दिया गया है । परन्तु कोई कुछ बताने को नही तैयार है । समाचार लिखे जाने तक पुलिस बहरिया खुर्द गांव में जांच कर रही थी । 

Category

🗞
News

Recommended