Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
देवास में शुक्रवार को सड़क पर कोर्ट लगी। दरअसल अस्त व्यस्त यातायात की लगातार शिकायत मिलने पर कोर्ट के जज शहर में निकले और मजिस्ट्रियल जांच की। चार जगहों पर टेबलें रख अस्थायी कोर्ट लगाई। स्कूल वाहन व मैजिक वाहन, ट्रेक्टर, ट्रकों के दस्तावेजों को देखा गया। हैरानी इस बात की हुई कि ट्रैफिक बिगाड़ने में अहम भूमिका निभाने वाले मैजिक वाहन सड़को से गायब हो गये। जिन वाहन चालकों के पास पूर्ण दस्तावेज नहीं मिले उन पर चालानी कार्रवाई कर चेतावनी दी गई। न्यायालय के बाहर लगभग 25 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई थी, जिसमें सिर्फ बड़े व भारी वाहन ही थे। कार्रवाई सुबह 8 बजे से लेकर 11 बजे तक की गई। पुलिस बल साथ रहा।

Category

🗞
News

Recommended