Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली कें कांंधला थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी एक व्यक्ति ने घर में रखे हजारों रुपए के दो मोबाइल व हजारों रुपए की नकदी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है पुलिस ने तहरीर लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी पदम ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि  शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने उसके घर में घुसकर घर में रखे हजारों रुपए के दो मोबाइल व हजारों रुपए की नकदी चोरी कर ली पीड़ित की जब आंख खुली तो चोर आहट सुनकर फरार हो गए पीड़ित ने शोर मचा दिया तभी आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए और चोरों की तलाश की मगर चोरों का कहीं सुराग नहीं लग सका रविवार को पीड़ित ने स्थानीय थाने पर पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने पीड़ित को आश्वासन देते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Category

🗞
News

Recommended