Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली जामिया बदरू उलूम गढ़ी दौलत जमीयत यूथ क्लब शामली के तत्वाधान में चल रहे तीन दिवसीय भारत स्काउट और गाइड कैंप का रविवार को समापन हो गया। जिसमें मुख्य अतिथि मौलाना मोहम्मद ताहिर साहब इमाम व खतीब जामा मस्जिद कैराना ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि मुझे इन बच्चों के कारनामे देखकर हैरत हुई कि इतनी छोटी सी उम्र में स्काउट में रहते हुए इन्होंने इतने अच्छे प्रोग्राम पेश किया, इस दौरान हजरत मौलाना मोहम्मद आकिल साहब अध्यक्ष जमीयत उलमा पश्चिम उत्तर प्रदेश की दुआ पर कैंप का समापन किया गया मौलाना ने बताया कि हम सभी को स्काउट की शिक्षा लेनी चाहिए ताकि  समाज के बच्चे कोम व देश सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले,  इस कैंप को कामयाब बनाने में  ट्रेनर मौलाना मोहम्मद वासिफ साहब, मास्टर शाह आलम ने मुख्य भूमिका निभाई इस मौके पर मौलाना अरशद, मौलाना तैयब साहब कारी मसूद, कारी असजद साहब, कारी अब्दुल रहमान, हाफिज इलियास, कारी आरिफ, कारी खुर्शीद, कारी शाहिद, गांव के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Category

🗞
News

Recommended