Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
झिंझाना पहुंच ऊन एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने अनाज गोदाम का किया औचक निरीक्षण। दरअसल आपको बता दें मामला झिंझाना थाना क्षेत्र का है । जहां पर एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने अनाज गोदाम का औचक निरीक्षण किया , जहां पर उन्होंने पहुंचकर अनाज गोदाम की खामियों को जाना और उपस्थित कर्मचारियों से गोदाम की जानकारी ली वही अनाज गोदाम में वरिष्ठ विपणन निरीक्षक के गोदाम में मौजूद न होने पर एसडीएम नाराजगी जताते हुए एवं उपस्थित कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए वरिष्ठ विपणन निरीक्षक को तलब किया। गोदाम की खामियों की जानकारी ली इस संबंध में उद्भव त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह अनाज गोदाम का निरीक्षण करने के लिए गए थे परंतु वहां पर अनाज गोदाम के बंद होने से और वरिष्ठ विपणन निरीक्षक के मौजूद ना होने से उनको तलब कर दिया गया है। और उनकी जांच कर उन पर कार्यवाही की जाएगी।

Category

🗞
News

Recommended