Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
जनपद शामली के कांधला में सुरक्षा की दृष्टि के मद्दे नजर रखते हुए रविवार की देर शाम शामली के कांधला पुलिस ने कस्बे में पैदल गश्त इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक ने व्यापारियों से मिलकर हरसंभव सुरक्षा का आश्वासन दिया। एसपी शामली विनीत जायसवाल के आदेश पर रविवार की देर शाम कांधला थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दुबे अपनी पुलिस टीम के साथ कस्बे की सड़कों पर निकलकर पैदल गस्त किया इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक ने व्यापारियों से मिलकर किसी भी घटना या दुर्घटना की सूचना तुरंत स्थानीय थाने व 112 पुलिस को देने की बात कही साथ ही थाना प्रभारी ने बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरा को दुरुस्त करने की भी व्यापारियों से अपील की इस दौरान थाना प्रभारी ने पैदल गस्त थाना प्रांगण से शुरू होकर नगर के रेलवे रोड मुख्य बाजार सहित दिल्ली बस स्टैंड पर समापन किया पैदल गस्त में कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Category

🗞
News

Recommended