Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
मैनपुरी जनपद में भोगांव के जीटी रोड बस स्टेण्ड पर रविवार को सायंकाल लगभग 5ः30 पर ग्राम महोलीखेड़ा निवासी 32 वर्षीय मनोज कुमार यादव पुत्र ईश्वर दयाल जो बीएसएफ को बेवर डिपो की बस संख्या यूपी 84 टी 2037 ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय भेजा है। जहां से उसे गंभीर अवस्था में सैफई रैफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल मनोज के दो पुत्रियां शीतल 9 वर्ष, कोमल 5 वर्ष व आशू यादव 7 वर्ष व पत्नी नीरज देवी का दुर्घटना की सूचना मिलने पर रो रो कर बुरा हाल है।

Category

🗞
News

Recommended