Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली -एक युवक ने गैस एजेंसी के कर्मचारी पर डिलीवरी में अधिक रूपए वसूलने का आरोप लगाया है। मामले में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री को शिकायत भेजी गई है। कैराना के मोहल्ला छड़ियान निवासी हाशिम के भेजे गए शिकायती पत्र में बताया कि उसने 11 फरवरी को गैस की होम डिलीवरी के लिए आवेदन किया था। उस समय उसके मोबाइल पर 718 रुपए का मैसेज आया था। इसके बाद गैस के दाम बढ़ गए। आरोप है कि जब एजेंसी का कर्मचारी डिलीवरी लेकर पहुंचा, तो उससे 862 रुपए लिए गए। इसका उसने विरोध भी किया, लेकिन कर्मचारी बगैर रुपए लिए नहीं माना। उसने मजबूरन कर्मचारी को रुपए देते हुए गैस सिलेंडर लिया। मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।

Category

🗞
News

Recommended