Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली के कैराना में नगरपालिका की ओर से सड़क चौड़ीकरण के लिए फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया है। इसके चलते अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। नगर के बीच से गुजर रहे पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर नगरपालिका की ओर से डिवाइडर का निर्माण शामली बाईपास तक होना है। सीओ कार्यालय के निकट डिवाइडर का निर्माण कार्य अधर में लटक गया। तीसरे चरण में तहसील गेट के निकट तक डिवाइडर का निर्माण कार्य होना है। इसी को लेकर अब नगरपालिका की ओर से सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। रविवार को नगर पालिका प्रशासन की ओर से सड़क किनारे फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। इस दौरान टीम ने जेसीबी मशीन से दुकानों के आगे डाले गए सीमेंट के स्लैब व टिन शेड आदि को ध्वस्त कर दिया गया तथा सामान को जब्त कर लिया गया। टीम ने अतिक्रमणकारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। वहीं टीम द्वारा सड़क चौड़ीकरण के लिए खुदाई का कार्य का कार्य करते हुए मिट्टी उठवाई गई। माना जा रहा है कि सड़क चौड़ीकरण के बाद जल्द ही डिवाइडर का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है।

Category

🗞
News

Recommended