Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
गोंडा। खंड शिक्षा अधिकारी के स्थानांतरण के 5 दिन बीत जाने के बाद भी ब्लॉक में किसी बीईओ की तैनाती नहीं हुई। जिससे बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाने एवं परिषदीय विद्यालयों से कार्यमुक्त का आदेश करने वाला कोई नहीं है ।जिससे बोर्ड परीक्षा प्रभावित हो सकती है। स्थानीय शिक्षा क्षेत्र में करीब 5 विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाया गया हैं। जिसमें जनता इंटर कॉलेज कौडिया, गंगा प्रसाद मिश्री लाल इंटर कॉलेज कौडिया, गांधी आदर्श इंटर कॉलेज खरगूपुर , बाबा पृथ्वीनाथ इंटर कॉलेज खरगूपुर, उद्दालक मुनि इंटर कॉलेज तिर्रेमनोरमा को बोर्ड परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। विद्यालय के प्राचार्य गोविंद यादव , उदयभान तिवारी ,आशुतोष सिंह सहित सभी केंद्र व्यवस्थापक ने परीक्षा में को सकुशल संपन्न कराने के लिए परीक्षा के दौरान परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों की तैनाती की मांग की । खंड शिक्षा अधिकारी का स्थानांतरण सीतापुर हो जाने के बाद यहां पर किसी बीईओ की तैनाती नहीं हुई । जिससे परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक अपने विद्यालय से कार्यमुक्त नहीं हो पाएंगे । जिससे बोर्ड परीक्षा प्रभावित हो सकती है।

Category

🗞
News

Recommended