Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली के कस्बा एलम में ट्रक चालक ने बुलेरो गाड़ी में टक्कर मार दी। बुलेरो गाड़ी चालक ने विरोध किया तो ट्रक चालक ने अपने कई अन्य साथियों के साथ मिलकर बुलेरो सवार चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रक चालक को जेल भेज दिया है। जनपद सहारनपुर के थाना नानौता के गांव मादोपुर निवासी आस मोहम्मद अपने परिवार के शकील, मुनव्वर और हबीब के साथ सोमवार को दिल्ली से बुलेरो कार में सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे हीं कार सवार लोग क्षेत्र के कस्बा एलम के निकट पहुंचे तो पीछे से आ रहे गैस स्लेंडर के ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार लोगों ने विरोध किया तो, आरोप है कि ट्रक चालक ने फोन पर कई अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया, और कार सवार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। कार सवार लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक को हिरासत में ने लिया, जबकि पुलिस को आता देख ट्रक चालक के साथी मौके से फरार हो गए। पीड़ित कार सवार लोगों ने अपना डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ट्रक चालक किरणपाल पुत्र फतेह सिंह निवासी मवीकलां जनपद बागपत को जेल भेज दिया है।

Category

🗞
News

Recommended