Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
जनपद शामली के गांव कनियान में ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने मौके पर पुलिस बल भेजकर मिट्टी खनन कर रहे लोगों को हिदायत देकर मौके से भगा दिया। मंगलवार को क्षेत्र के गांव कनियान निवासी कई लोगों ने एसडीएम शामली को फोन पर शिकायत करते हुए बताया कि गांव में उपेंद्र और रविंद्र मिट्टी खनन कर रहे है। ग्रामीणों की शिकायत को एसडीएम शामली ने गंभीरता से लेते हुए तुरंत हीं गांव में पुलिस बल भेजा। पुलिस ने मिट्टी खनन कर रहे लोगों को भविष्य में मिट्टी खनन नहीं करने की हिदायत देते हुए मौके से भगा दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दुबे का कहना है कि एसडीएम शामली के निर्देश पर मिट्टी खनन कर रहे लोगों को मिट्टी खनन नहीं करने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। 

Category

🗞
News

Recommended