Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली कें कांधला इलाके में पुरानी रंजिश के चलते कई लोगो ने मिलकर एक युवक पर जमकर लाठी डंडे बरसाए है। जिसमें युवक  गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कस्बे के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।  मामला जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरु का है। जहा पर पुरानी रंजिश के चलते आलम उर्फ भूरा नाम के युवक के साथ घर मे घुस कर गांव के ही अली अब्बास वह नज़रू नाम के दो युवक ने अपने कई अन्य साथियो के साथ मिलकर जमकर लाठी डंडों से मारपीट की है। जिसमें आलम उर्फ भूरा नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसको सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने कांधला कस्बे के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। जहा से डॉक्टरो ने उक्त युवक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है। वही मामले में कांधला थाना प्रभारी सुशील कुमार दुबे का कहना है। कि मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक घायल हुआ है। जिसके परिवार की ओर से तहरीर मिली है। जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Category

🗞
News

Recommended