Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
बाराबंकी :- परीक्षा केंद्रों की सुविधाओं को परखने पहुंचे खुद डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, कहा- पूर्वांचल को नकल माफियाओं से कराया मुक्त इन दिनों विश्व के सबसे बड़े परीक्षा बोर्ड यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट 2020 की परीक्षा चल रही हैं। इस बार भी शासन व बोर्ड प्रशासन ने नकल रोकने के लिए प्रभावी इंतजाम किए हैं। आज बोर्ड परीक्षा की तैयारी परखने खुद उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा बाराबंकी पहुंचे। उन्होंने यहां के पायनियर इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। डा.दिनेश शर्मा ने मानिटरिंग सेल के कमरे में लगे कैमरों को देखा। उनके साथ शिक्षा विभाग के तमाम आला अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि जिस तरह पूर्वांचल नकल माफियाओं के लिए बदनाम था, अब उसे उनके जाल से मुक्त करा लिया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में नकल बर्दाश्त नहीं की जायेगी। नकल कराने वाले स्कूल कालेज के विरुद्ध कार्रवाई होगी। यूपी बोर्ड की परीक्षा को हम कम से कम दिनों में पूरा करने के प्रयास में सफल हुए है। कालेज प्रबंधन स्वयं ध्यान रखे कि किसी भी गड़बड़ी की शिकायत को बर्दास्त नहीं किया जायेगा।

Category

🗞
News

Recommended