Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला की अध्यक्षता में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर डीआईजी अनंत देव तिवारी को ज्ञापन सौंपा गया। जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने बताया कि ज्ञापन प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री को डीआईजीजी अनंत देव तिवारी के माध्यम से दिया गया। संगठन की प्रमुख माँगें व्यापारी सुरक्षा आयोग का जल्द गठन। व्यापारियों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में प्रत्येक ज़िले में सेल का गठन जिसकी कमान पुलिस कप्तान द्वारा संचालित हो। बाज़ारों में जादा से जादा सी सी टीवी कैमरे लगाए जाए एवं लगे हुए कैमरो की कार्य क्षमता की समय समय पर जाँच हो। मंडी शुल्क की समाप्ति। ऑनलाईन शॉपिंग पर रोक लगे। जी.एस.टी. के केवल दो टैक्स स्लैब हों। जी.एस.टी. के फार्मों की जटीलता दूर हो। ब्रान्डेड गल्ले को टैक्स फ्री करने की मांग। व्यापार आयोग एवं सरकारी समितियों का गठन। पेट्रोल डीजल जी.एस.टी. के दायरे में हो। डीआईजी अनंत देव तिवारी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनका ज्ञापन मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक पहुंचा दिया जाएगा ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला, कीर्ति अग्निहोत्री, जे पी यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Category

🗞
News

Recommended