Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
पूरे देश में आज महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही देशभर के सभी शिवालयों और मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। दुल्हा बनकर भगवान शिव तैयार है तो आज सारे भक्त बाराती बनकर मंदिरों में पहुंच रहे हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिरों को विशेष साज सज्जा के साथ सजाया भी गया है। हर बार भगवान से अपनी मनोकामनाओ की पूर्ति करने की प्रार्थना लेकर पहुंचने वाले भक्त बाराती बनकर बेहद खुश नजर आ रहे है। इंदौर के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में भगवान भोलेनाथ के बारह रूपों में दर्शन तो भक्तो को मिल ही रहे हैं। साथ ही शिव परिवार के अनूठे रूप को देखने के लिए भक्त लम्बी लम्बी कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। शिव के महापर्व को लेकर खासे उत्साहित भी दिख रहे है। भक्तों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाकर और विभिन्न पूजन सामग्री चढ़ाकर भगवान का पूजन कर पर्व मनाया। शहर के सभी शिव मंदिर इसी तरह श्रद्धालुओं की भीड़ से पटे पड़े नजर आ रहे हैं।

Category

🗞
News

Recommended