Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
सोशल मीडिया पर शामली का वायरल वीडियो संज्ञान में आया है जो थाना क्षेत्र थानाभवन अंतर्गत का है। वीडियो में दो पुलिसकर्मी पिकअप वाहन के ड्राइवर के साथ दुर्व्यवहार करते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो के संबंध में तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने वीडियो की जांच क्षेत्राधिकारी थानाभवन को सौंपी है। जांच के तथ्यों में पीआरवी पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी हेड कांस्टेबल देवेंद्र और होमगार्ड की मोटरसाइकिल में पिकअप वाहन की ठोकर लगने पर पुलिसकर्मियों द्वारा ड्राइवर के साथ दुर्व्यवहार किया गया। मामले में एसपी ने पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और होमगार्ड के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही के लिए रिपोर्ट जिला कमांडेंट होमगार्ड को भेजी जा रही है।

Category

🗞
News

Recommended