Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
गैजेट डेस्क. सोनी ने एक्सपीरिया L4 स्मार्टफोन को ऑफिशियल लॉन्च कर दिया है। इसे एक्सपीरिया L3 के अपग्रेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया गया है। नए फोन में तीन रियर कैमरे और वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगा। इसमें कंपनी का मल्टी-विंडो यूजर इंटरफेस मिलेगा, जो सबसे पहले कंपनी के फ्लैगशिप फोन एक्सपीरिया 1 में भी देखने को मिला था। कंपनी ने सबसे पहले एक्सपीरिया L4 को पिछले साल बार्सिलोना में हुई मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में शोकेस किया था। इसमें बड़ी बैटरी समेत कई डिजाइन लेवल चेंजेस देखने को मिलेंगे।

Category

🗞
News

Recommended