Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
धमतरी. छत्तीसगढ़ के राजिम में महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के पवित्र संगम में महाशिवरात्रि के दिन शुक्रवार को साधु-संतों ने शाही स्नान किया। इसके साथ ही हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी अास्था और विश्वास की डुबकी लगाई। इस दौरान नागा साधुओं की शस्त्र पूजा के साथ विभिन्न संप्रदायों, आश्रमों, अखाड़ों और शक्तिपीठों के साधु-संत अपनी संस्थाओं के निशानों और ध्वजों के साथ शोभा यात्रा निकाली। राजिम पुन्नी मेला माघ पूर्णिमा 9 फरवरी से शुरू हुआ था। 

Category

🗞
News

Recommended