Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
रायपुर. राजधानी रायपुर में शुक्रवार को दो मंजिला इमारत भरभराकर गिर पड़ी। अचानक इमारत गिरने से आसपास के हड़कंप मच गया। इस दौरान मकान के पड़ोस में निर्माणाधीन कांप्लेक्स के लिए काम कर रहे मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि इमारत पूरी तरह से जर्जर थी और उसके अंदर एक रेस्टोरेंट का संचालन हो रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना खमतराई क्षेत्र में हुई है।

Category

🗞
News

Recommended