Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली पुलिस अधीक्षक को फोन पर लूट की झूठी सूचना देना दो युवको को महंगा पड गया। मामला आपसी लेने देन व मारपीट का पाए जाने पर पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले दोनों युवको को हिरासत में ले लिया। कैराना कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि शाम करीब 5 बजे कांधला निवासी सलीम व उसके साथी आसिफ ने पुलिस अधीक्षक को फोन करके बताया कि जहानपुरा गांव में उनकी बाइक, मोबाइल और एक लाख रूपये लूट लिए। सूचना पर पुलिस जहानपुरा पहुची तो मामला कुछ और मिला। जहानपुरा गांव में सलीम को खुरगान निवासी युवक के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर झगडा हुआ था जिसमें युवक ने सलीम की बाइक छीन ली तथा फरार हो गया। इसके बाद सलीम ने अपने एक लाख रूपये गांव में परचून की दुकान पर बैठी एक महिला के पास फैक कर लूट की झूठी सूचना दी। महिला के पास से एक लाख रूपये भी मिल गए तथा महिला ने बताया कि सलीम उसके पास रूपये फैक गया था तथा उसके पूछने से पहले ही वहा से चला गया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि झूठी सूचना देने के आरोप में दोनो के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी तथा बाइक छीनने वाले को भी गिरफतार किया जायेगा।

Category

🗞
News

Recommended