Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली के दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर टूटे पड़े विद्युत विभाग के बिजली के खंभे हादसो को न्योता दे रहे है, और शिकायत के बावजूद भी विद्युत विभाग इस ओर ध्यान देने को तैयार नही है, दरअसल मामला जनपद शामली के कांधला भारसी मोड शिवालिक ढाबे के पास दिल्ली सहारनपुर मार्ग का है। जहा पर पिछले चार दिनो से विद्युत विभाग के चार खंभे दिल्ली सहारनपुर मार्ग के किनारे टूटे हुए पढ़े है। जिन से एक बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। लेकिन किसानो की शिकायत के बावजूद भी विद्युत विभाग का कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान देने को तैयार नही है। जिसकी वजह से किसानों के खेत पर बिजली की व्यवस्था भी चौपट हो गई है। जिसके चलते यहा के किसानो में विद्युत विभाग के प्रति रोष बना हुआ है।

Category

🗞
News

Recommended