Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
चरखी दादरी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिक-टॉक पर वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस के पसीने छुड़ा दिए हैं। दरअसल, एक युवक ने पुलिस पीसीआर पर चढ़कर वीडियो बनाया है और इसे टिक-टॉक पर वायरल कर दिया। क्लिप वायरल हुई तो पुलिस हरकत में आई। जिस पीसीआर पर वीडियो बनाया गया है, उसे पुलिस नीलाम कर चुकी है। बड़ी चूक ये रही कि उसके पुलिस स्टीकर उतारे बिना नीलाम कर दिया गया। अब वीडियो वायरल हुआ तो गाड़ी के स्टीकर न उतारने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Category

🗞
News

Recommended