Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
जसवंतनगर। प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहने भगवान शंकर का जन्म दिन महाशिवरात्रि के दिन मनाती है। आज यहां जसवंतनगर में ब्रह्मकुमारी बहनों ने लुधपुरा मोहल्ले के टीचर्स कालोनी स्थित अपने सेंटर रूपी मंदिर में जोरदार ढंग से महाशिवरात्रि मनाते हुए भगवान शिव 'भोले बाबा' को हैप्पी बर्थडे बोला और 5 किलो वजनी केक काटा। ईश्वरीय विद्यालय सेंटर की संचालिका शकुंतला यादव ने सबसे पहले माउंट आबू से आये प्रवचन माला मुरली को सभी को सुनाया। बाद में तालियों की गड़गड़ाहट के मध्य भोले बाबा की जय के नारे लगाते केक काटा। इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत ओम शांति ध्वज के ध्वजारोहण से हुआ। वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी वेदव्रत गुप्ता ने पुष्पवर्षा के मध्य ध्वज फहराया। इस अवसर पर 100 से अधिक ब्रह्मकुमार और ब्रह्मकुमारियाँ मौजूद थीं।

Category

🗞
News

Recommended