Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली के कैराना में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बारिश के बीच भी आस्था के कदम नहीं रूक पाए। बारिश में ही पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर डांक कांवड़ियों की पेलमपेल रही। वहीं, श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पहुंचकर जलाभिषेक किया। शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सुबह से ही प्राचीन सिद्धपीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर सहित शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। इसी के चलते मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लग गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। वहीं, दिनभर पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर डांक कांवड़ियों का कब्जा रहा। कांवड़िये हाथों में पवित्र गंगाजल लेकर आस्था के कदम बढ़ाते हुए नजर आए। इस बीच हालांकि बारिश भी रूक-रूक कर चलती रही, लेकिन शिवभक्तों में आस्था और जुनून कम नहीं हुआ। कांवड़ियों के अपने शिवालयों में जाने के लिए पेलमपेल के चलते पुलिस भी सुरक्षा के दृष्टिगत अलर्ट रही।

Category

🗞
News

Recommended