Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
जसवंतनगर: रात चोरों ने एक घर की छत के रास्ते से घुस कर नकदी सहित एलसीडी टीवी आदि सामान चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी सुबह होने पर पीड़ित ने स्थानीय थाने में तहरीर दी है। गांव कैस्त निवासी जसवंत सिंह के मकान में शुक्रवार रात चोर छत के रास्ते अंदर घुस गए। अंदर घुसे चोरों ने बरामदे में खूंटी पर टँगे पेंट की जेब को खंगाल कर उसमें रखी 5 हजार की नगदी कब्जे में करने के बाद दीवार में जड़ी 25 हजार रुपये की एलसीडी टीवी को निकाला, कुछ आहत होने पर जसवंत सिंह की पत्नी ने आवाज लगाई तो चोर नगदी सहित टीवी लेकर भाग गए। चोरी की वारदात हो जाने के बाद पीड़ित परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी कर जांच में जुटी है।

Category

🗞
News

Recommended