Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
चंडीगढ़. शहर के सेक्टर-32 में शनिवार दोपहर एक घर में आग लग गई। आग में 3 लड़कियों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। एक लड़की ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में घायल हुईं दाे लड़कियों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने पीजी चलाने वाले नितेश बंसल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा 304 के तहत केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। मृतक लड़कियों की पहचान पंजाब  के कपूरथला की रिया, कोटकपुरा की रहने वाली पाखी और हिसार की रहने वाली मुस्कान के रूप में हुई है। घायलों की पहचान जैसमीन और फैमिना के तौर पर हुई।

Category

🗞
News
Comments

Recommended