Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली -कस्बा कैराना में आज शासन के निर्देश पर कोर्ट परिसर की सुरक्षा हेतू पुलिसकर्मियों द्वारा डॉग स्क्वाड की टीम के साथ कोर्ट परिसरों का निरीक्षण किया गया हैं। कोर्ट के आसपास घूम रहें संदिग्ध युवकों से पूछताछ भी की गई हैं। पिछले दिनों जनपद बिजनौर में कोर्ट के अंदर एक बदमाश की हत्या के बाद शासन के निर्देश पर कैराना स्थित न्यायालयों की सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं। इसी के तहत सोमवार को कैराना कचहरी के मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर की मशीन के साथ ही डॉग स्क्वायड की टीम ने कोर्ट परिसरों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। डॉग स्क्वायड की टीम ने कचहरी परिसर में खड़ी बाइको एवं गाड़ियो की भी तलाशी ली। इस दौरान संदिग्धों के बेगो की भी जांच की गई। पुलिस कर्मियों ने निरीक्षण के दौरान कोर्ट परिसरों के आसपास खड़े संदिग्ध युवकों से भी पूछताछ की। कोर्ट के बाहर बिना वजह खड़े युवकों को पुलिस ने हड़काते हुए मौके से हटा दिया।

Category

🗞
News

Recommended