Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव नाला में किसान की भैस बग्घी के टायर चोरी करते हुए दो चोरों को ग्रामीणों ने मौके पर हीं पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस ने गांव में पहुंचकर दोनों चोरों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने किसान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों चोरों को जेल भेज दिया है। थाना क्षेत्र के गांव नाला निवासी किसान संजीव ने अपनी भैस बग्घी अपने घर के बाहर खड़ी कर रखी थी। रविवार की रात्रि में चोरों ने बुग्गी के दोनों टायर निकाल लिए। इसी बीच किसान की आंख खुल गई। बुग्गी में टायर नहीं होने पर किसान ने शोर मचा दिया। किसान के शोर मचाने पर दर्जनों लोग मौके पर आ गए। मौके पर आए लोगों ने दोनों चोरों को पकड़ लिया, और चोरों की जमकर धुनाई की। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस ने गांव पहुंचकर दोनों चोरों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए दोनों चोरों ने अपने नाम धमेंद्र व सतीश निवासी नाला बताया है। पुलिस ने पीड़ित किसान संजीव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सोमवार को दोनों चोरों को जेल भेज दिया है। थानध्यक्ष कर्मवीर सिंह का कहना है कि किसान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों चोरों को जेल भेज दिया गया है। 

Category

🗞
News

Recommended