Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली कांंधला कस्बे के दिल्ली-सहारनपुर रोड पर स्थित भारसी गेट के सामने कट लगवाने के लिए छह सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी शामली जसजीत कौर को भेजकर गेट के सामने कट लगवाए जाने की मांग की है। दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर सड़क का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। गांव भारसी, भनेड़ा व कनियान के ग्रामीणों का आरोप है कि जो कंपनी सड़क को बना रहीं है, उक्त कंपनी के द्वारा भारसी गेट के सामने कट नहीं लगाया गया है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी जसजीत कौर को भेज छह सुत्रीय मांग पत्र भेजकर बताया कि गांव भारसी के किसानों की 40 प्रतिशत जमीन हाईवे पार करके पश्चिम दिशा में स्थित है। तीनों गांवों में शिक्षा का कोई साधन नहीं है, सभी शिक्षा संस्थान कस्बे में स्थित है। तीनों गांवों के किसान हाईवे पार कर अपने खेतों में जाते है। गांव भारसी से हाईवे की दूरी ढाई किलो मीटर है, अगर हाईवे में गेट के सामने कट नहीं दिया जाता है तो किसानों को अपने खेतों में जाने के लिए छह किलो मीटर का सफर तय करना पड़ेगा, जो भैंसा बुग्गी के द्वारा तय किया जाना संभव नहीं है। गांव से रेलवे स्टेशन पर जाने का रास्ता तय करने में भी समय लगेगा। गेट के सामने कट नहीं लगने से भैंसा बुग्गी, साईकिल, रिक्शा, टैक्ट्रर-ट्राली व स्कूल जाने के लिए छात्र-छात्राओं को गेट से होकर गुजरना पड़ता है। गेट के सामने कट नहीं होने से सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पत्र भेजने वालों में अशोक पंवार, विनोद पंवार, ग्राम प्रधान संदीप पंवार, पप्पू पंवार, अरविंद पंवार, योगेंद्र सिंह सहित आदि मौजूद रहे। 

Category

🗞
News

Recommended