Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
इटावा जनपद में अखिल विश्व क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह भदौरिया ने आज कस्वा उदी मोड़ पर महासभा द्वारा चलाये जा रहे जाति गत आरक्षण विरोधी आंदोलन के लिए समर्थन जुटाने के दौरान कही।उन्होंने यहाँ वार्ता में कहा कि अखिल विश्व क्षत्रिय महासभा ने सपाक्स पार्टी के साथ मिलकर पूरे भारत में जातिगत आरक्षण के विरोध में आंदोलन छेड़ दिया है।और जबतक ग़रीबो को उनका हक नहीं मिलेगा संघर्ष जारी रहेगा।आखिरी सांस तक यह लड़ाई जारी रहेगी। श्री भदौरिया ने कहा कि हम किसी जाति,धर्म या सम्प्रदाय का विरोधी नहीं हैं । यह विरोध तो उन क्रीमीलेयर के विरुद्ध है जो आज भी गरीबों का हक हनन कर रहे हैं। जातिगत आरक्षण के खिलाफ जो आंदोलन चलाया जा रहा है वह गरीबों को उनका हक दिलाने के बाद ही समाप्त होगा इसके लिए मुझे अपने प्राणों की आहुति ही क्यों ना देनी पड़े। उन्होंने कहा कि यह लंबी लड़ाई है। सरकार में बैठे क्रीमीलेयर नहीं चाहते कि गरीबों को उनका हक मिले। मजे की बात तो यह है कि प्रधानमंत्री लोगों से सब्सिडी छोड़ने की तो कहते है लेकिन क्रीमीलेयरों से यह नहीं कह सकते कि आरक्षण छोडो।हमारी लड़ाई भी किसी जाति,धर्म अथवा सम्प्रदाय के लोगों से नहीं बल्कि क्रीमीलेयरों से है जो ग़रीबो का हक मार रहे हैं। हम आंदोलन में समान विचार धारा बाले लोगों एवं संगठनों से समर्थन व सहयोग लेते आ रहे हैं और ऐसे सभी समान विचार धारा बालों से नेतृत्व का आवाहन भी करते हैं।उनके द्वारा एस सी/एस टी एक्ट पर चर्चा में कहा कि यह काला कानून है यह वापस होना चाहिए।

Category

🗞
News

Recommended