Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
कैराना में इंग्लैंड से पहुंचे दो मेहमानों ने प्राथमिक पाठशाला का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों को फलों का वितरण भी किया। कैराना क्षेत्र के ग्राम बुच्चाखेड़ी में गाम प्रधान प्रवीण सिंह के यहां इंग्लैंड से दो मेहमान जोहांन्स बॉम व मारिया गैब्रिएला डोनेट आए हुए हैं। सोमवार को दोनों मेहमानों ने गांव बुच्चाखेड़ी में स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से शिक्षा को लेकर चर्चा की। दोनों मेहमानों ने बच्चों को फलों का वितरण भी किया। उन्होंने विद्यालय में शिक्षा पर संतोष जताया। इस दौरान प्रधानाध्यापक हारून चौहान द्वारा उनका स्वागत भी किया गया। विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Category

🗞
News

Recommended