Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
तरनतारन. तरनतारन में सोमवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने कार सेवा बाबा जगतार सिंह जी के डेरे में घुसकर करीब डेढ़ करोड़ की नकदी लूट ली। वारदात को डेरे के कैशियर को बंधक बनाकर अंजाम दिया गया है। पहले बदमाश किसी मरीज को दिखाने की बात कर रहे थे, बाद में मार-पीटकर कैशियर को घायल किया और बाथरूम में बंधक बना दिया। इसके बाद कमरे में संदूकों में भरी नकदी में से डेढ़ करोड़ के करीब थैलों में भकर ले गए। फिलहाल घायल कैशियर को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं पुलिस भी आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Category

🗞
News

Recommended