Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाक़े में तीसरे दिन भी हिंसा और तनाव का माहौल बरक़रार है पत्थरबाज़ी, आगज़नी और लूटपाट के नए मामले सामने आए हैं. अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 150 ज़ख़्मी हैं। घायलों में 56 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।आज मीडिया कर्मियों पर भी हमला हुआ।

दिल्ली पुलिस हिंसाग्रस्त इलाक़े में हालात क़ाबू में होने का दावा ज़रूर कर रही है लेकिन हिंसाग्रस्त उत्तर पूर्वी दिल्ली के लोग ऐसा नहीं मान रहे हैं. लोगों की सबसे बड़ी शिक़ायत यही है कि दंगाई दुकानों, गाड़ियों को आग लगा रहे हैं और पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए नहीं पहुंच रही है. सीलमपुर इलाक़े में ज़मीनी हालात क्या हैं, हमारे सहयोगी सिद्धार्थ पांडेय बता रहे हैं।

Category

🗞
News

Recommended