Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
जसवंतनगर : मदरसा शिक्षा परिषद से संचालित मुंशी-मौलवी, आलिम, कामिल व फाजिल की परीक्षा कल मंगलवार को जसवंतनगर सराय खाम के परीक्षा केंद्र मदरसा मिस्वाहुल उलूम पर सीसीटीवी कैमरे की निगहबानी व हाफिज कमालुद्दीन अशरफी के निगरानी में शुरू हुई। पांच मार्च तक होने वाली परीक्षा में प्रथम पाली सुबह आठ से 11 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से पांच तक हुई। दूसरी पाली में जनपदीय अफसरों के नेतृत्व में गठित सचल दस्ता के डा जलील अहमद, उमेर आदिल व सायमा जमील ने मदरसा मिस्वाहुल उलूम केंद्र का दौरा कर निरीक्षण किया इन सदस्यों को दी गई पारदर्शिता की जिम्मेदारी निभाई। इस मौके पर परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक हाफिज कमालुद्दीन अशरफी समेत सचल दल सदस्य कारी हमीदुल्ला, गुलाफ्शां, इमरान, अकबर आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Category

🗞
News

Recommended