Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
गोंडा कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की स्टेट रैंकिंग में जिले को देवीपाटन मंडल में प्रथम तथा प्रदेश में 41वा स्थान प्राप्त हुआ है। इससे पहले जिले को 69वीं रैंक मिली थी। इस बार 28 पायदान ऊपर चढ़ गोण्डा जनपद टॉप 50 में शामिल हो चुका है। विकास कार्यक्रमाों  का सुचारू रूप से संचालन होने के नाते जनपद इस मुकाम पर पहुचा है। इसमें मनरेगा में विलम्ब भुगतान, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास, एनआरएलएम योजना में प्रगति को देखते हुए यह रेंक मिला है। जनपद में जनकल्याणकारी व विकासपरक योजनाओं का  नियमित अनुसरण किया जा रहा था जिसके परिणाम स्वरूप विकास कार्यो में जनपद को 41वी रैंक मिली है।  वहीं देवीपाटन मंडल में जनपद प्रथम स्थान पर रहा तथा बलरामपुर 44 वीं रैंक पाकर मंडल में दूसरे स्थान पर रहा, जबकि श्रावस्ती 54वी रैंक पाकर मंडल में तीसरे स्थान पर व बहराइच 64वीं रैंक पाकर मंडल में अंतिम पायदान पर रहा। बता दें कि मुख्यमंत्री आवास योजना में 61 जिलों के सापेक्ष गोण्डा 59 वें पायदान पर था जो 21 अंको के उछाल के साथ 38 वें स्थान पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में 67 जनपदो के सापेक्ष 63 वें स्थान पर रहे इस जनपद को अब 26 वीं रैंक मिली है। मनरेगा में विलम्ब भुगतान में प्रदेश के अंतिम पांच जनपदो में शामिल रहे जिले को 12 अंको की उछाल के साथ 64 वा स्थान मिला है। एनआरएलएम में विगत माह के पूर्व तक मात्र 13 सीसीएल मिली थी जो अब बढ़कर 126 सीसीएल स्वीकृति हो चुके हैं। इस बाबत मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर व स्वयं एक एक विभाग की प्रतिदिन समीक्षा कर रहे है तथा सम्बंधित अधिकारियों से रिपोर्ट ली जा रही है l

Category

🗞
News

Recommended