Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
इंदौर के ट्रैफिक सिंघम माने जाने वाले सुमंत काछवा ने फिर दरिया दिली दिखाकर सैकड़ों लोगों की जान बचाई है। चर्च चौराहे पर हुई दो बसों में भिड़ंत के बाद वहां से गुजर रहे ट्रैफिक कांस्टेबल सुमंत काछवा ने बस के कांच ओर गेट तोड़कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। मामला संयोगितागंज थाना क्षेत्र में पड़ने वाले भाजपा कार्यालय के पास का है। जहां बीआरटीएस में चलने वाली दो बसों में जोरदार भिड़ंत हो गई। अपनी डयूटी के लिए वहां से गुज़र रहे ट्रैफिक सिंघम सुमंत काछवा तुरंत बस के पास पहुंचे और बस की खिड़की और गेट तोड़कर यात्रियों को बाहर निकलना शुरू कर दिया। तभी सुमंत की नज़र बस में फंसे ड्राईवर पर पहुंची उन्होंने स्टेयरिंग तोड़कर ड्राईवर को बाहर निकाला और तुरन्त अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज जारी है।

Category

🗞
News

Recommended