Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
कैराना। सीएम के आगमन को देखते हुए पुलिस ने सड़क किनारे रेहड़ी-ठेली लगाने वाले लोगों को चेतावनी दी है। दरअसल, कांधला तिराहा सहित पानीपत-खटीमा राजमार्ग किनारे कुछ लोग परिवार के गुजर-बसर के लिए रेहड़ी-ठेली लगाकर फल व सब्ज़ियां बेचते हैं। चूंकि कैराना के ऊंचागांव में सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम प्रस्तावित है, तो पुलिस में भी हडक़ंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सड़क किनारे रेहड़ी-ठेली लगाने वाले लोगों को चेतावनी दी है। पुलिस ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति सड़क किनारे रेहड़ी-ठेली नहीं लगाएगा। ऐसा पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

Category

🗞
News

Recommended